बगहा में बनेंगे दो आरओबी

मोतिहारी : राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल मोतिहारी के अधीन 130 करोड़ की लागत से दो आरओबी का निर्माण होगा. यह आरओबी एनएच-28बी पीपराकोठी से बाल्मीकिनगर के बीच 91वें व 94वें किमी पर बगहा में बनेगा. एक आरओबी के निर्माण पर करीब 65 करोड़ लागत आयेगी. इसको लेकर विभागीय स्तर पर प्राक्कलन तैयार कर सरकार को […]

मोतिहारी : राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल मोतिहारी के अधीन 130 करोड़ की लागत से दो आरओबी का निर्माण होगा. यह आरओबी एनएच-28बी पीपराकोठी से बाल्मीकिनगर के बीच 91वें व 94वें किमी पर बगहा में बनेगा. एक आरओबी के निर्माण पर करीब 65 करोड़ लागत आयेगी. इसको लेकर विभागीय स्तर पर प्राक्कलन तैयार कर सरकार को भेज दिया गया है.

अब निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी. इसके अलावा पूर्वी चंपारण के छपवा से बेतिया शहर तक एनएच-28 बी चौड़ीकरण में लगी कार्य एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किया जायेगा. इसके िलए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इसकी पुष्टि कार्यपालक अभियंता एके सिन्हा ने भी की है.

जानकारी के अनुसार, बगहा में दो आरओबी निर्माण से स्थानीय लोगों के अलावा वाल्मीकिनगर जाने वाले पर्यटकों को भी जाम से निजात मिलेगी. इसके अलावा बगहा-छितौनी होकर यूपी, गोरखपुर जाने में भी लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी.
छपवा-बेतिया सड़क चौड़ीकरण योजना 52 करोड़ की
पूर्वी चंपारण के छपवा से बेतिया के बीच एनएच-28 बी चौड़ीकरण कार्य करीब 52 करोड़ की लागत से 2011 में शुरू की गयी थी. कार्य 2014 तक पूरा कर शेष पेज 15 पर
बगहा में बनेंगे…
लेना था. लेकिन गंगोत्री एजेंसी ने कार्य 25 में मात्र 14 किमी ही किया है. 10 किमी एनएच चौड़ीकरण व अन्य कार्य अब भी बाकी है. इसको लेकर शीघ्र कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में कार्य एजेंसी को विभाग काली सूची में डाल देगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
एनएच 28 बी के बगहा में दो आरओबी का निर्माण 130 करोड़ की लागत से शीघ्र शुरू किया जायेगा. स्वीकृति मिल चुकी है. कार्य में लापरवाही को ले छपवा -बेतिया पथ चौड़ीकरण में लगी एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किया जायेगा.
अरविंद कुमार सिन्हा
कार्यपालक अभियंताा
एनएच मोतिहारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >