किसान को बंधक बना की डकैती

लूट की मोबाइल, जेवर व कपड़े बरामद डीएसपी ने प्रेस क्रांफ्रेंस में दी जानकारी मधुबन : थाना क्षेत्र के मछहां गांव में सोमवार की रात्रि आधा दर्ज सशस्त्र डकैतों ने एक किसान के घर के पिछवाड़े से फांद कर करीब एक लाख मूल्य की संपत्ति लूट ली. घटना रात्रि करीब 11 बजे की है. डकैतों […]

लूट की मोबाइल, जेवर व कपड़े बरामद

डीएसपी ने प्रेस क्रांफ्रेंस में दी जानकारी
मधुबन : थाना क्षेत्र के मछहां गांव में सोमवार की रात्रि आधा दर्ज सशस्त्र डकैतों ने एक किसान के घर के पिछवाड़े से फांद कर करीब एक लाख मूल्य की संपत्ति लूट ली. घटना रात्रि करीब 11 बजे की है.
डकैतों ने घर के सदस्यों को कब्जे मे लेकर 50 हजार रुपये मूल्य के जेवर, 20 हजार नकद, 30 हजार के कपड़े व तीन मोबाइल लूट ली. बताया जाता है कि गृहस्वामी गणेश भगत का बेटा प्रमोद प्रसाद अरब देश के कत्तर शहर में बिजली मिस्त्री का काम करता है. घटना के वक्त घर में गणेश भगत की पत्नी सीता देवी,पतोह सुनीता देवी व पांच बच्चे ही थे. वहीं गृहस्वामी गणेश भगत अपने बथान पर थे.
सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंच कर अपराधियों की घेराबंदी करते घटना की सूचना चकिया पुलिस को दिया. दोनों तरफ की घेराबंदी के बाद तीन अपराधी मधुबन के नन्हकार गांव के आगे तीन डकैत दबोच लिये गये. पकड़ीदयाल डीएसपी विजय कुमार ने थाने में पीसी कर बताया कि अपराधियों के पास लूट की तीन मोबाइल सहित कुल पांच मोबाइल, दो चाकू 240 रुपये नकद,अंगुठी, कान के गहने एक शॉल, चाभी भी बरामद किया गया है.
घटना के संबंध गृहस्वामी गणेश भगत की पतोहू सुनीता देवी ने बताया कि करीब 11 बजे रात्रि में घर पूरब के तरफ से दिवाल फांद कर तीन लोग घर में प्रवेश कर गये. इनलोगों ने हथियार के बल पर कब्जे में लेकर कहा कि हल्ला करोगी तो गोली मार दूंगा. जो हाथों में बड़ा-बड़ा हथियार व चाकू लिये हुआ था.
इस दौरान घर में महाजन को देने के लिए रुपये रखे थे जिसे भी लूट ली. लूटेरों ने केवल शरीर पर कपड़ा ही छोड़ा. घटना के बाद मुख्य दरवाजा खोल कर घर के पश्चिम के तरफ चकिया की तरफ भाग निकल. डकैतों के जाने बाद हल्ला पर गांव आसपास के लोग पहुंच कर पुलिस को सूचना दिया. पुलिस बगैर परवाह किये घटना स्थल पर पहुंच गयी.
इधर पुलिस की कार्रवाई में मधुबन थाने का निवासी राहुल राम,राजेपुर के फाजिलपुर निवासी राकेश नट व कल्याणपुर थाने के सीसवा बसंत निवासी धनु नट को गिरफ्तार किया है.
लूट के बाद एक पेटी व अटैची पुलिस घर से करीब एक किलोमीटर दूर बौद्धि देवी मंदिर के पास से बरामद किया गया है. अपराधियों को पकड़ने में मधुबन थानाध्यक्ष राजमणी, राजेपुर के राजीव कुमार रजक, दारोगा सूरज प्रसाद, सीबी पांडेय,सहित चकिया के पुलिस व सैफ के जवान शामिल थे. मामले में कांड संख्या 23/16 दर्ज की गयी है. डीएसपी ने कहा कि पकड़ाये अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. जिनके अन्य साथी भी शीघ्र दबोचे जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >