एटीएम नंबर पूछ 15 हजार का लगाया चूना

मधुबन : थाना क्षेत्र के बाजितपुर निवासी मनोज कुमार श्रीवास्तव का एटीएम नंबर पूछ कर साइबर अपराधियों ने उनके एसबीआइ के खाते से करीब 15 हजार की ऑनलाइन खरीदारी कर लिया है. इस बाबत पीड़ित ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि है कि सोमवार […]

मधुबन : थाना क्षेत्र के बाजितपुर निवासी मनोज कुमार श्रीवास्तव का एटीएम नंबर पूछ कर साइबर अपराधियों ने उनके एसबीआइ के खाते से करीब 15 हजार की ऑनलाइन खरीदारी कर लिया है. इस बाबत पीड़ित ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है.

उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि है कि सोमवार को इनके मोबाइल पर 7563837180 से फोन कर स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि आप अपना आधार नंबर बैंक में जमा कराये नहीं तो आपका खाता व एटीएम बंद हो जाएगा. फिर आपको पांच हजार रुपया लग जाएगा. इन्होंने फर्जी बैंक अधिकारी को अपना आधार नहीं बनने की बात बतायी तो इनके 16 डिजिट का एटीएम नंबर मांगा. जिसके बाद इन्होंने नंबर दे दिया. बैंक जाकर सोमवार को जब तक पता लगाते इनके खाते से क्रमश 9990 रुपया व 5000 की खरीदारी हो चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >