मोतिहारी : बगैर लगान जिला परिसद की भूमि का व्यवसायिक उपयोग करने वाले पांच पेट्रोल पंप मालिकों पर जिप प्रशासन लगाम कसने की तैयारी में है. शहर स्थित चांदमारी व ज्ञानबाबू चौक, बलुआ टाल सहित गायत्री मंदिर चौक से सटे चल रहे पेट्रोल पंप के विरूद्ध कार्रवाई को नोटिस जारी करने का निर्देश जिप अध्यक्ष ने दिया है.
जिप की भूमि पर मोतिहारी व रक्सौल में बनेगा मॉल
मोतिहारी : बगैर लगान जिला परिसद की भूमि का व्यवसायिक उपयोग करने वाले पांच पेट्रोल पंप मालिकों पर जिप प्रशासन लगाम कसने की तैयारी में है. शहर स्थित चांदमारी व ज्ञानबाबू चौक, बलुआ टाल सहित गायत्री मंदिर चौक से सटे चल रहे पेट्रोल पंप के विरूद्ध कार्रवाई को नोटिस जारी करने का निर्देश जिप अध्यक्ष […]

सोमवार को जिप स्थाई एवं वित्त अंकेक्षण की बैठक जिप अध्यक्ष मंजू देवी की अध्यक्षता में हुयी. जिसमें इस निर्णय के साथ जिला परिसद को आर्थिक सबल बनाने को कई प्रस्ताव पर सदस्यों ने मुहर लगायी. मोतिहारी एवं डाक बंगला परिसर की भूमि पर प्रस्तावित मॉल निर्माण के क्रियान्वयन में तेजी लाने को अगामी 13 फरवरी को संबंधित जगहों पर निर्मित दुकान एवं आवासीय भवन आवंटित लोगों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया. वही धोडासहन स्थित परिसदीय जमीन पर दुकान बनाने का प्रस्तव को मंजूरी दी गयी.
लक्ष्मी होटल के एकरारनामा की अवधी पूेरा होने एवं संचालक द्वारा नविकरण नही कराये जाने के विरूद्ध बकाया किराया की राशि जुर्माना सहित वसूल करने व एकरारनामा रद्द करने एवं दूसरे किराया बकाया मामले में साहेबगंज के पूर्व विधायक राजू सिंह को आवंटित गांधी कम्पलेक्श के उपरी फ्लोर का एकरारनामा रद्द करते हुए बकाया 18 लाख रूपये की राशि वसूली के लिए पूर्व विधायक के विरूद्ध निलाम प्रत्र वाद दायक करने का निर्णय लिया गया.
वही बैठक में अरेराज के मलाही स्थित जिप के पोखर का विज्ञापन निकाल कर बंदोबस्ति करने एवं अर्द्धनिर्मित एफसीआई गोदाम की जमीन खाली कराने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई का आर्देश दिया गया. इस संबंध में अध्यक्ष ने पदाधिकारी को एफसीआई प्रबंधक को शीध्र पत्राचार करने का निर्देश पदाधिकारी को दिया. बैठक में अरेराज जिप सदस्य कृष्णकान्त मिश्रा ने वर्ष 2015 में एक माह का बीपीएल आनाज खाद्यान माफियाओं द्वारा कालाबजारी में बेचने के मामलें को फिर से उजार करने का प्रस्ताव दिया, कहा कि मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाये. ताकि जांच में तेजी आ सके.
बैठक से अनुपस्थित आरडब्लूडी रक्सौल, चकिया एवं मोतिहारी के कार्यपालक पदाधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई के लिए प्रधान सचिव को शिकायत पत्र भेजने का निर्णय लिया गया. मौके पर समिति सदस्य साधु यादव, किशोरी देवी, प्रभारी जिला अभियंता, सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.