रक्सौल : नेपाल के संविधान में मधेशियों के अधिकार के लिए जारी मधेश आंदोलन के क्रम में 172 वें दिन और नाकेबंदी के 132 वें भी संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोर्चा के द्वारा नाकेबंदी जारी रखी गयी. सिफ्ट सिस्टम के हिसाब से मधेशी मोर्चा और मधेशी गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने नाकेबंदी में भाग लिया. मैत्री पुल पर जारी नाकेबंदी में शामिल मोर्चा के नेता रहमतुल्लाह खां ने बताया कि नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी,
जब तक की मधेश की जायज मांग को सरकार पूरा नहीं करती है. लोगों के उत्साह में किसी प्रकार की कमी नहीं है और उसी उर्जा के साथ नाकेबंदी स्थल पर आ रहे है. यहां बता दे कि बीते 172 दिनों से मध्य तराई के 22 जिलों के साथ-साथ 132 दिनों से मधेशी मोर्चा के द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्थित मैत्री पुल पर नाकेबंदी कर प्रदर्शन किया जा रहा है.
