मोतिहारी : राष्ट्रीय उद्यान प्रदर्शनी में पूर्वी चंपारण के अनुभवी किसान रामचन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने रजत मेडल प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है. सब्जी के अलग-अलग खेती के लिए भारतीय अनुसंधान संस्थान बनारस में आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शनी सह सेमिनार में किसान श्री कुशवाहा सहित जिले चार अन्य किसान पुरस्कृत किये गये है.
सोमवार को मोतिहारी पहुँचने पर पुरस्कृत किसानों को आत्मा परियोजना निर्देशक लक्ष्मण प्रसाद ने सम्मानित किया.
इस दौरान कृषि कार्यालय परिसर स्थित आत्मा प्रशिक्षण हॉल में सम्मान समारोह आयोजित की गयी. जिसमें मधुबन के किसान रामचन्द्र कुशवाहा, मोतिहारी गोढवा के किसान जगदेव कुशवाहा व विद्या प्रसाद, कोटवा के जमालुदिन एवं तुरकौलिया निवासी किसान विभू साह को पीडी आत्मा ने शॉल व बुके देकर सम्मानित किया. उन्होनें बताया कि प्रदर्शनी में जिले से 43 किसानों का जत्था आत्मा के तात्वावधान में बनारस गया था. बताया कि रामचन्द्र सहनी को उद्यान में ओल में प्रथम,गाजर व मूली में तृतीय एवं चुकन्दर व पत्ता गोभी में संतावना पुरस्कार मिला है.
जगदेव कुशवाहा को सकरकन्द में द्वितीय, ओल व मिश्रित कंद में तृतीय व सांत्वना, जमालुदिन को आलू बैगनी रंग के लिए तृतीय, बिभू साह को पत्ता गोभी में प्रथम पुरस्कार मिला है.
इधर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर उत्पादन के लिए जिले के किसानों के पुस्कृत होने पर किसान श्री ललन प्रसाद शुक्ला, राय सुन्दर देव शर्मा, संतोश कुमार, संजीत दुबे ने हर्ष व्यक्त किया है.
