मोतिहारी : नगर परिषद क्षेत्र मोतिहारी में दो और नेपाल सीमावर्त्ती रक्सौल शहर में एक और बिजली उपकेंद्र की स्थापना की जायेगी. इसकी स्वीकृति सरकार ने दी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीआरजीएफ योजना के तहत मोतिहारी शहर के कुंआरी देवी चौक के आस-पास तो दूसरा उपकेंद्र मोतिहारी शहर के बीच भूमि उपलब्धता […]
मोतिहारी : नगर परिषद क्षेत्र मोतिहारी में दो और नेपाल सीमावर्त्ती रक्सौल शहर में एक और बिजली उपकेंद्र की स्थापना की जायेगी. इसकी स्वीकृति सरकार ने दी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीआरजीएफ योजना के तहत मोतिहारी शहर के कुंआरी देवी चौक के आस-पास तो दूसरा उपकेंद्र मोतिहारी शहर के बीच भूमि उपलब्धता के अनुसार लगाया जायेगा. यहां बता दें कि मजूराहां उपकेंद्र के अलावे छतौनी में पूर्व से उपकेंद्र है और बेलिसराय चालू होने की स्थिति में है.
लोड को देखते हुए शहर में दो और उपकेंद्र की स्थापना होगी. इसके अलावे बीआरजीएफ योजना के तहत ही पिपराकोठी, रामगढ़वा और तुरकौलिया में भी उपकेंद्र बैठाये जायेंगे. इन उपकेंद्रों की स्थापना से 10-20 वर्षो तक आबादी व लोड बढ़ने के बाद भी बिजली की समस्या नहीं होगी.
बेलिसराय उपकेंद्र में 21 में 10 फीडर चार्ज
शहर के बेलिसराय उपकेंद्र का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है. परियोजना के सहायक अभियंता अमोद कुमार ने बताया कि बेलिसराय के 21 में से 10 फीडर बन गया है, जिसे चार्ज भी कर दिया गया. वहीं मोितहारी िग्रड से बेिलसराय उपकेंद्र में 33 हजार केवीए विद्युत आपूिर्त शुरू कर दी गयी है.
चकिया में बनेगा नया कंट्रोल रूम
विद्युत अंचल मोतिहारी से जुड़े चकिया में नया कंट्रोल रूम का निर्माण किया जायेगा. ताकि कंट्रोल रूम से चकिया बिजली आपूर्त्ति क्षेत्र में व्यवस्थित ढ़ंग से बिजली आपूर्त्ति हो सके.