आंख में मिर्चा पाउडर झोंक 80 हजार छीना

हमलवारों ने दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग एमसीसी जिंदाबाद का नारा लगाते भागे हमलवार हरसिद्धि कनछेदवा गांव की है घटना मोतिहारी : हरसिद्धि थाना अंतर्गत कनछेदवा गांव में बाइक सवार बृजकिशोर सिंह के आंख में मीर्चा पाउडर झोंख पहले बेरहमी से पीटा गया, उसके बाद पुत्र के अपहरण व परिवार के सदस्यों को मौत […]

हमलवारों ने दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

एमसीसी जिंदाबाद का नारा लगाते भागे हमलवार
हरसिद्धि कनछेदवा गांव की है घटना
मोतिहारी : हरसिद्धि थाना अंतर्गत कनछेदवा गांव में बाइक सवार बृजकिशोर सिंह के आंख में मीर्चा पाउडर झोंख पहले बेरहमी से पीटा गया, उसके बाद पुत्र के अपहरण व परिवार के सदस्यों को मौत के घाट उतारने की धमकी दी गयी.
हमलवारों ने उनके पॉकेट से 80 हजार नकद व गले से सोने की चेन छीन एमसीसी जिंदाबाद का नारा फायरिंग करते हुए भाग निकले. घटना बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे की बतायी जा रही है. घायल श्री सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने घटना को लेकर पुलिस कैंप में आवेदन दिया है.
उन्होंने पुलिस को बताया है कि कनछेदवा स्थित अपने घर से बाइक पर सवार होकर हरसिद्धि बाजार स्थित अपने दुकान पर जा रहा था. गांव के कुछ दूर आगे कुआं के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाये राधव सिंह व तीन-चार अज्ञात लोगों ने आंख में मीर्चा का पाउडर झोंक दिया. बाइक से गिरने के बाद हमलवारों ने गला में रस्सी का फंदा लगा खींचने लगे.
राधव सिंह ने प्रतिमाह 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी. धमकी दिया कि रंगदारी नहीं देने पर तुम्हारे पुत्र का अपहरण व परिवार के सभी सदस्यों को मौत के घाट उतार दुंगा. पुलिस कैंप प्रभारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए हरसिद्धि थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >