बलुआ और नकछेद टोला से दो बाइक की चोरी

मोतिहारी : शहर के अलग-अलग जगहों से चोरों ने मंगलवार को दो बाइक चाेरी कर ली. बंजरिया पीपरा गांव के प्रेमकिशोर कुमार की हिरो होंडा बाइक नंबर बीआर05एच/9420 चोरों ने नकछेद टोला से गायब कर दिया. श्री कुमार एक दोस्त से मिलने नकछेद टोला गये थे. दरवाजे पर बाइक लगी थी. वापस लौटे तो बाइक […]

मोतिहारी : शहर के अलग-अलग जगहों से चोरों ने मंगलवार को दो बाइक चाेरी कर ली. बंजरिया पीपरा गांव के प्रेमकिशोर कुमार की हिरो होंडा बाइक नंबर बीआर05एच/9420 चोरों ने नकछेद टोला से गायब कर दिया. श्री कुमार एक दोस्त से मिलने नकछेद टोला गये थे. दरवाजे पर बाइक लगी थी. वापस लौटे तो बाइक गायब थी.

वहीं महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी नीतीन कुमार की बाइक चोरों ने बलुआ सत्कार होटल के पास से चोरी कर ली. घटना को लेकर दोनों बाइक मालिकों ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >