शातिर बबलू दूबे के तीन शागिर्द गिरफ्तार

मोतिहारी : छतौनी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा चौक से शातिर बबलू दूबे के तीन शागिर्दों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी अपराध की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक बाइक व तीन मोबाइल भी बरामद किये हैं. छापेमारी के क्रम में अपरािधयों के तीन […]

मोतिहारी : छतौनी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा चौक से शातिर बबलू दूबे के तीन शागिर्दों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी अपराध की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक बाइक व तीन मोबाइल भी बरामद किये हैं. छापेमारी के क्रम में अपरािधयों के तीन अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे.

पकड़े गये अपराधियों में डुमरियाघाट के नवीन नगर के शैलेश कुमार, उपेंद्र राय व छतौनी छोटा बरियारपुर के राजकुमार शामिल हैं. इन अपराधियों ने भागे हुये अपने साथियों के नाम भी उगले हैं़ इनमें राजू कुमार, मोनू कुमार, और संतोष कुमार के नाम सामने आये हैं़ यह छापेमारी सदर डीएसपी पंकज कुमार, रावत के नेतृत्व में की गई थी़ इसमें थानाध्यक्ष अिमतेश कुमार व याकूब अली भी शािमल रहे़ डीएसपी ने बताया िक फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने
शाितर बबलू दूबे
के लिए कई जगहों पर छापेमारी चल रही है़ उनके आपराधिक रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं़़ पकड़ाये सभी अपराधी हवाई अड्डा चौक पर खड़े होकर पैसे लूटने की योजना बना रहे थे. इसी बीच पुलिस ने छापेमारी कर इन्हें घर दबोचा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >