जन-जन तक चलाएं अिभयान

मोतिहारी : पहली अप्रैल से बिहार सरकार सरकारी स्तर पर मध निषेध करने जा रही है. ऐसे में शराब बंदी के नियम के शत प्रतिशत अनुपालन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी अभी से शुरू कर दी गयी है. इसी कड़ी में मध निषेध अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अनुपम कुमार ने गुरुवार को नगर […]

मोतिहारी : पहली अप्रैल से बिहार सरकार सरकारी स्तर पर मध निषेध करने जा रही है. ऐसे में शराब बंदी के नियम के शत प्रतिशत अनुपालन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी अभी से शुरू कर दी गयी है. इसी कड़ी में मध निषेध अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अनुपम कुमार ने गुरुवार को नगर भवन में दीप प्रज्वलित कर किया.

इस दौरान अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों एवं संगठनों के लोगों को अभी से आजीवन मध पान नहीं करने को लेकर संकल्प दिलाया गया. इस अभियान को गांव से लेकर घर तक जन जागरूकता चलाने को डीएम ने कहा. कार्यक्रम मे कला जत्था द्वारा मध निषेध को लेकर नाटक के माध्यम से मंचन किया गया.
कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया था. जिसका संचालन प्रो अरूण कुमार द्वारा किया गया. वहीं सीएम नीतीश कुमार द्वारा पटना से दीप प्रज्वलित कर मधनिषेध अभियान कार्यक्रम का शुरुआत किया गया. जिसका सीधा प्रसारण नगर भवन में अधिकारियों एवं लोगों के बीच किया गया. इस दौरान सीएम द्वारा एक नई सुबह फिल्म का लोकार्पण किया गया. जिसके माध्यम से मद्य निषेद को लेकर लोगो के बीच दिखाया गया.
मौके पर डीएम के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी, एसपी जितेंद्र राणा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश स्थाना, एडीएम अरशद अली, डीडीसी सुनील कुमार यादव, ओएसडी अजय तिवारी, वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार, कुमार मंगलम, डीपीआरओ विजयंत सदर एसडीओ रजनीष लाल, उत्पाद अधीक्षक केशव कुमार झा, उत्पाद निरीक्षक राजू मिश्रा सहित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >