भूमि विवाद में गोलीबारी

मोतिहारी : शहर के कोल्हुअरवा मुहल्ला में जमीन पर कब्जा को लेकर हिंसक झड़प व गोलीबारी से इलाका थर्रा गया. घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास की है. पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. वहीं घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस व […]

मोतिहारी : शहर के कोल्हुअरवा मुहल्ला में जमीन पर कब्जा को लेकर हिंसक झड़प व गोलीबारी से इलाका थर्रा गया. घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास की है. पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया.

वहीं घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस व दो खोखा बरामद किया है. झड़प में कोल्हुअरवा मुहल्ला के हरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सुनीता देवी,रीना देवी,अनिता देवी व फुल कुमारी घायल है. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर हरेंद्र सहनी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने मुकेश यादव,मनोज यादव, मनोज कुमार सिंह, रमावती देवी,फुलेना सिंह, रंजीत पासवान,राजा कुमार, छोटन पटेल, गोलू कुमार, मिलिंद कुमार, सुमित कुमार को नामजद व करीब 150 अज्ञात को आरोपित किया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
घटना के संबंध में हरेंद्र सिंह ने बताया कि रमावती देवी ने उनकी पुस्तैनी 12 कठ्ठा जमीन सहित घरारी कुछ लोगों से गलत तारिका से बेच दिया है. उस जमीन पर कब्जा करने उक्त सभी आरोपी हरवे हथियार से लैस होकर पहुंचे. विरोध करने पर हत्या की नीयत से हमला कर दिया.
सूचना पर नगर थाना के जमादार अजित कुमार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामला शांत कराते हुए दोनों पक्षों को जमीन का कागजात लेकर थाना पर बुलाया. पुलिस के वापस आने के कुछ देर बाद उक्त सभी आरोपी गोली-बंदुक व लाठी-फरसा लेकर दुबारा हमला कर दिये.
दहशत फैलाने के लिए चार राउंड फायरिंग की, उसके बाद मारपीट करते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ किया.जब मुहल्लावासियों ने उन्हें खदेड़ा तो ईट-पत्थर बरसाते व फायरिंग करते हुए फरार हो गये. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मनोज यादव, मुकेश कुमार सिंह व बबलू कुमार को हिरासत में लिया गया है. उसने पूछताछ चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >