संपत्ति हड़पने के लिए बनायी अश्लील सीडी

मोतिहारी : लाखों की संपत्ति हड़पने के लिए कुछ लोगों ने एक महिला को बड़ी साजिश का शिकार बना लिया. उस महिला को अपने जाल में फंसा कर उसकी अश्लील सीडी तैयार कर ली, उसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर महिनों तक यौन शोषण किया. पीडि़त महिला जानपुल की रहने वाली है. उसने आजिज […]

मोतिहारी : लाखों की संपत्ति हड़पने के लिए कुछ लोगों ने एक महिला को बड़ी साजिश का शिकार बना लिया. उस महिला को अपने जाल में फंसा कर उसकी अश्लील सीडी तैयार कर ली, उसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर महिनों तक यौन शोषण किया. पीडि़त महिला जानपुल की रहने वाली है.

उसने आजिज होकर महिला थाना में आवेदन दिया है. उसने मिस्कॉट मुहल्ला के संजय प्रसाद यौन शोषण का आरोप लगाया है, जबकि संजय की पत्नी संध्या देवी व बिंदेश्वरी ठाकुर पर साजिश में रचने का आरोप है. महिला थाना के पदाधिकारी रोहिन मंडल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. पीडि़ता का न्यायालय में बयान के साथ-साथ मेडिकल जांच कराया गया है.

मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला का यौन शोषण हुआ है या नहीं. इधर महिला ने पुलिस को बताया है कि उसके पति मंदबृद्धि के है. पारिवारिक विवाद के कारण अपना पैतृक जमीन संजय प्रसाद के कहने पर 15 लाख में एक स्वर्ण व्यवसायी से बेच दी. उन्होंने बहला-फुसला कर 13 लाख 50 हजार रुपया ले लिया.

युको बैंक में जीरो बैलेंस पर बैंक कर्मियों से मिलकर खाता खोलवाया और चेक भी जारी करवाया. उसके बाद संजय व उसकी पत्नी संध्या देवी बराबर फोन कर धमकी देने लगे कि सात लाख 50 हजार नकद व सारी संपत्ति हमलोगों के नाम नहीं करोंगी तो शहर में बदनाम कर देंगे. धमकी देकर उसने गलत करते हुए सीडी तैयार की ली. उसके बाद सीडी वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करने लगा. पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >