दक्षिण भारत में राजेश ने लिया है प्रशिक्षण

मधुबन : पुलिस राजेपुर में लूट की घटना को नाकाम करने में सफलता हासिल करके पांच ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.जिसका नेटवर्क दक्षिण भारतीय लुटेरों से है.डीएसपी विजय कुमार ने बताया मुजफ्फरपुर के मीनापुर के राजेश सहनी का नेटवर्क दक्षिण भारतीय चोर लुटेरो के साथ रहा है.जिसने मुुंबई के खार थाना क्षेत्र विभिन्न […]

मधुबन : पुलिस राजेपुर में लूट की घटना को नाकाम करने में सफलता हासिल करके पांच ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.जिसका नेटवर्क दक्षिण भारतीय लुटेरों से है.डीएसपी विजय कुमार ने बताया मुजफ्फरपुर के मीनापुर के राजेश सहनी का नेटवर्क दक्षिण भारतीय चोर लुटेरो के साथ रहा है.जिसने मुुंबई के खार थाना क्षेत्र विभिन्न जगहों पर 22 छोटी बड़ी लूट व चोरी की घटनाओ में संलिप्त रहा है.

जिसने लूट कर करोड़ों रूपये का सोना अपने साथियों व नजदीकी रिस्तेदारों व संरक्षण दाताओं में लाकर बाटने की बात स्वीकार किया है.मुम्बई की घटनाओं में वह जेल भी जा चुका है. इस दौरान दक्षिण भारतीय बदमाशों से चोरी की प्रशिक्षण प्राप्त कर पूर्वी चंपारण में कई घटना को अंजाम दे चुका है. डीएसपी श्री कुमार ने बताया राजेश 24 वर्ष की उम्र में मीनापुर लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने के दौरान हत्या भी कर चुका है.
जिसके बाद से वह लगातार फरार था.इसी बीच मुंबई में जाकर कई घटनाओं को वर्ष 2007 से 2014 अंजाम देता रहा. जब वहां दाल गलने में परेशानी हुई तो फिर यहॉ आकर पेशेवर अपना एक गिरोह बनाकर घटनाओं को अंजाम देने लगा था.जिसमें कई पुराने डकैत शामिल है.
चार पहिये से पहुंचता था घटना स्थल पर
डीएसपी विजय कुमार ने बताया यह शातिर गिरोह घटना स्थल का रेकी कर वहां चार पहिये वाहन से पहुंचने के पूर्व खूब खा पीकर पहुंचता फिर गाड़ी एक जगह खड़ा करता और घटना को अंजाम देकर गाड़ी पर सवार होकर चला जाता था. जिससे पुलिस का खोजी कुत्ता अनुसंधान में विफल हो जाता था. इन अपराधियों गिरफ्तारी पुलिस के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >