अरेराज : गला दबा व जख्मी कर हत्या किया गया शव गुरुवार को ओपी पुलिस द्वारा मध्य विद्यालय बालक के रूम से बरामद किया गया. शव की पहचान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 के कन्हैया शर्मा के एकलौता पुत्र श्यामलाल 28 वर्ष के रूप में की गयी. वह शिमला में रहकर बढई का कार्य करता था, जो चार रोज पहले घर आया था.
ओपी पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ध्रुप पांडेय द्वारा क्लास रूम में सफाई के क्रम में युवक की शव को देखकर ओपी थाना को सूचना दिया गया.
सूचना मिलते ही डीएसपी नुरूल हक, पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार मिश्रा, ओपी प्रभारी संतोष कुमार सिंह द्वारा विद्यालय पहुंच रूम का जायजा लिया गया. पुलिस सुत्रों के अनुसार उक्त युवक की हत्या गाला दबा कर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. क्योंकि मृत युवक के गले पर दबाने का निशान व पीछे गिरने से सर फटा हुआ पाया गया.
वहीं सूचना मिलते मृतक युवक के परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंच कर शव से लिपट कर रोने लगे. वही मृतक के चाचा रामसुंदर शर्मा के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. घटना स्थल प्रशासनिक कार्यालय के कुछ दूरी पर है.
