मकर संक्रांति पर खरीदारी को बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़

जगह-जगह सजी है तिलकुट की दुकानें 25 से 70 रुपये तक बिक रहा चूड़ा 30 से 50 रुपये तक गुड़ है उपलब्ध मोतिहारी : मकर संक्रांति पर खरीदारी को लेकर बाजार में चहल- पहल बढ गयी है. शहर में जगह-जगह तिलकूट-लाई की दुकानें सजी हुई है. बाजार में भी चूड़ा-मिठा की खरीदारी को लोगों की […]

जगह-जगह सजी है तिलकुट की दुकानें

25 से 70 रुपये तक बिक रहा चूड़ा
30 से 50 रुपये तक गुड़ है उपलब्ध
मोतिहारी : मकर संक्रांति पर खरीदारी को लेकर बाजार में चहल- पहल बढ गयी है. शहर में जगह-जगह तिलकूट-लाई की दुकानें सजी हुई है. बाजार में भी चूड़ा-मिठा की खरीदारी को लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है. हालांकि बाजार भी पूरी तरह तैयार है.
पर्व के मद्देनजर व्यवसायिओं ने अलग-अलग वेराइटी के चूड़ा एवं मिठा का स्टॉक कर रखा है. आमतौर पर लाई के लिए 20 से 30 रुपये तक का चूड़ा बाजार में उपलब्ध है, जबकि 30 से 50 रुपये तक मिठा बिक रहा है. मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा खाने का पुरान रिवाज है.
खासकर दही के साथ मिर्चा चूड़ा का भी काफी डिमांड है. ग्राहकों के मांग के बीच 70 रुपये किलो की दर से मिर्चा चूड़ा बाजार में बिक रहा है. इसके साथ ही तिलकूट की दुकानों पर भी ग्राहकों की काफी भीड़ लग रही है.
शहर के मीना बाजार , गजा गद्दी चौक सहित कई जगहों पर तिलकूट की दुकानें सजी है. डिमांड को देखते हुए गाया सहित बाहर से भी कई व्यवसायी अपनी-अपनी दुकान लेकर आये है. इस बीच ब्रांडेड कंपनियों ने भी बाजार में तिलकूट उतारा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >