शेयर व जमीन के नाम पर 3.70 लाख की ठगी

नगर थाना में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज मोतिहारी : एक नन बैंकिंग कंपनी के डायरेक्टर व भू-माफियाओं ने मिल कर तुरकौलिया रघुनाथपुर के अमितानंद कुमार को तीन लाख 70 हजार रुपये का चूना लगा दिया. उन्होंने जब पैसा वापस मांगा तो जान मारने की धमकी दी. घटना को लेकर श्री कुमार ने नगर […]

नगर थाना में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

मोतिहारी : एक नन बैंकिंग कंपनी के डायरेक्टर व भू-माफियाओं ने मिल कर तुरकौलिया रघुनाथपुर के अमितानंद कुमार को तीन लाख 70 हजार रुपये का चूना लगा दिया. उन्होंने जब पैसा वापस मांगा तो जान मारने की धमकी दी. घटना को लेकर श्री कुमार ने नगर थाना में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
उन्होंने नन बैंकिंग कंपनी डायरेक्टर छतौनी बंगाली कॉलोनी के डा प्रोजित कुमार मिर्धा, राकेश श्रीवास्तव व सुशील कुमार को आरोपित किया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि डा प्रोजित व राकेश ने अपनी कंपनी में 10 रुपये सममुल्य के एक हजार शेयर लगाने पर डायरेक्टर कोड में शामिल करने व कंपनी के लाभांस में प्रतिमाह पांच हजार का हिस्सा देने की बात कहते हुए दो लाख 40 हजार रुपये लिया.
करीब सात-आठ महिना तक कंपनी का कार्यालय नगर भवन के पास एक मॉल में चला, उसके बाद कंपनी को भगोरा घोषित करते हुए दोनों ने कार्यालय बंद कर दिया. पैसा मांगने पर टाल मटोल करने लगा. कुछ दिनों बाद सुशील कुमार के साथ घर आकर कहा कि चार कठ्ठा का एक प्लॉट है.
जमीन ले लिजिए, आपका पैसा उसमें अर्जेस्ट हो जायेगा. जमीन का कागजात दिखा एडवांस एक लाख 30 हजार लेकर एग्रीमेंट का कागज बना दिया, लेकिन जब जमीन की तहकीकात की गयी तो वह गैरमजरूआ निकला. उनसे पैसा मांगा जा रहा है तो जान मारने की धमकी दे रहे है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >