गिरफ्तार बबलू िमयां ने खोले कई राज

मोतिहारी : छतौनी पुलिस ने गिरफ्तार लूटेरा बबलु मियां को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह खुदानगर मुहल्ला का रहने वाला है. उसने पूछताछ मे अपने गिरोह के अन्य बदमाशों के नाम का खुलासा किया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गयी है. बबलू ने जुन महीना में […]

मोतिहारी : छतौनी पुलिस ने गिरफ्तार लूटेरा बबलु मियां को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह खुदानगर मुहल्ला का रहने वाला है. उसने पूछताछ मे अपने गिरोह के अन्य बदमाशों के नाम का खुलासा किया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गयी है. बबलू ने जुन महीना में एलआइसी कार्यालय के पास चांदमारी मुहल्ला की मुन्नी देवी व उसके पति से हथियार का भय दिखा कर आभूषण सहित अन्य समान लूटने में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है.

प्रभारी थानाध्यक्ष अमितेश कुमार ने बताया कि बबलू व उसके एक अन्य शार्गिद ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था. उसकी पहचान हो चुकी है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि बबलू पर लूट, छिनतई व चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >