बिना टिकट प्रवेश पर भरना पड़ेगा जुर्माना

मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बिना टिकट अनाधिकृत प्रवेश करने पर जुर्माना भरने को तैयार रहना होगा. अब स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों की नियमित जांच होगी. इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने टीटीई का जांच स्क्वॉयड टीम गठित किया है. मुख्य चल टिकट निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पांच चल टिकट […]

मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बिना टिकट अनाधिकृत प्रवेश करने पर जुर्माना भरने को तैयार रहना होगा. अब स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों की नियमित जांच होगी. इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने टीटीई का जांच स्क्वॉयड टीम गठित किया है. मुख्य चल टिकट निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पांच चल टिकट परीक्षकों स्क्वॉयड टीम बनाया गया है.

रविवार से स्क्वॉयड टीम ने प्लेटफॉर्म पर टिकट जांच अभियान शुरू कर दिया है. इस अभियान के पहले दिन अनबुक लगेज एवं बिना टिकट 36 लोग पकड़े गये. पकड़े गये यात्रियों से टिकट सहित जुर्माना कि छह हजार रूपये वसूल की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >