मोतिहारी : बिहार सुगर वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर शनिवार को मोतिहारी सुगर मिल के मजदूरों ने मिल के मुख्य द्वार पर धरना दिया.धरना को संबोधित करते हुए मजदूरों ने मिल प्रबंधन की मंशा पर सवाल खडा किया और कहा कि एक साजिश के तहत उन्हें परेशान किया जा रहा है.
धरना को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष भरत राम ने कहा कि मिल प्रबंधन मजदूरों व किसानों के भविष्य के साथ सीधा खेलवाड़ कर रहा है.
मजदूरी का भुगतान नही होने से एक तरफ मजदूरों के बीच भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है तो दूसरी तरफ गन्ना उत्पादकों के बकाया का भुगतान नही होने से काफी पेरशान हैं. कहा कि जब तक मजदूरों की मांगे नही मान ली जाती तबतक वे अपनी लडाई जारी रखेंगे.
धरना को महामंत्री नरेश कुमार, परमानंद ठाकूर, प्रभु प्रसाद,सलीम अंसारी, रामाधार सहनी, रामचन्द्र राउत, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ,किसान शेख अमीन,गिरी राय, नगीना यादव, रामप्रवेश साह आदि ने संबोधित किया.
इस अवसर पर बडी संख्या में किसानों व गन्ना उत्पादकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और चटटनी एकता के साथ आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया.
