शराब के लिए शहर का करना होगा रुख

मोतिहारी : पीने के शौकीन लोगों को अगले वित्तीय वर्ष से शराब के लिए शहर का रूख करना होगा. नयी उत्पाद नीति के तहत अब शराब सिर्फ नगर निकाय क्षेत्र में ही बिकेगी. नियम के मुताबिक अब जिला के मोतिहारी व रक्सौल में ही शराब की दुकानें होगी और दोनों नगर निकाय क्षेत्र में केवल […]

मोतिहारी : पीने के शौकीन लोगों को अगले वित्तीय वर्ष से शराब के लिए शहर का रूख करना होगा. नयी उत्पाद नीति के तहत अब शराब सिर्फ नगर निकाय क्षेत्र में ही बिकेगी. नियम के मुताबिक अब जिला के मोतिहारी व रक्सौल में ही शराब की दुकानें होगी और दोनों नगर निकाय क्षेत्र में केवल विदेशी शराब ही बिकेगा. बाकी जगहों पर चल रहे विदेशी, देशी व मसालेदार शराब की दुकानें पूर्णत: बंद हो जायेगी. ऐसे में पीनेवालों को शराब के लिए मोतिहारी एवं रक्सौल का रूख करना होगा.

विभागीय स्तर पर जिला के इन दोनों निकाय क्षेत्र में कुल मिलाकर मात्र 20 दुकानें खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है, जिसमे मोतिहारी नगरपालिका क्षेत्र में 17 एवं शेष तीन शराब की दुकानें रक्सौल नप क्षेत्र में खुलेगा.

एक अप्रैल से प्रभावी होगी नयी नीति
शराब बिक्री को लेकर सरकार द्वारा बनायी गयी नयी उत्पाद नीति एक अप्रैल से प्रभावी होगी. नयी नियमावली के मुताबिक देशी एवं मसालेदार शराब की बिक्री नहीं होगी. जबकि निकाय क्षेत्र में शराब बिक्री भी सरकार के नियंत्रण में होगा. वही अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने को पूरी सख्ती बरती जायेगी.
सरकारी एजेंसी की होंगी दुकानें
नगरपालिका क्षेत्र में खुलने वाली विदेशी शराब की दुकानें सरकारी एजेंसी के हाथ में होगा. शराब की दुकान बिहार स्टेट वेवरेज कॉपोरेशन की होगी, जिसपर कॉपोरेशन का पूरा नियंत्रण होगा. शराब आवंटन से लेकर दुकान के काउंटर पर बेंचने तक का काम कॉपोरेशन के कर्मी करेंगे.
नहीं बिकेगी देसी शराब
जहां पंचायत स्तर पर देशी शराब की दुकानें चल रही थी. वही नयी उत्पाद नीति में अब देशी शराब नहीं बिकेगी. सरकार ने देशी एवं मसालेदार शराब के बिक्री पर पूर्णत: रोक लगा दिया है.
क्या कहते हैं अधिकारी
नयी उत्पाद नीति के तहत जिले में मात्र 20 विदेशी दुकाने खुलेगी. मोतिहारी एवं रक्सौल नगरपालिका क्षेत्र में खुलने वाले विदेशी शराब की दुकानें वेवरेज कॉरपोशन के नियंत्रण में होगा. इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी चल रही है.
केशव कुमार झा
अधीक्षक उत्पाद, पूर्वी चंपारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >