झड़प में चार घायल

मोतिहारी : सुगौली थाना अंतर्गत निमुईया पादरी टोला में बांस काटने से रोका तो मुन्नी खातून को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही शेख मोजाहिर, शेख परवेज, तबरेज मियां, सोयेब मियां, हुसना खातून, तबसूम खातून सहित […]

मोतिहारी : सुगौली थाना अंतर्गत निमुईया पादरी टोला में बांस काटने से रोका तो मुन्नी खातून को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही शेख मोजाहिर, शेख परवेज, तबरेज मियां, सोयेब मियां, हुसना खातून, तबसूम खातून सहित अन्य को आरोपित किया है.

उसने पुलिस को बताया है कि ससुर पांचू पवरिया के नाम से एक कठ्ठा 13 धुर जमीन में बांसवारी है. उक्त सभी आरोपी हरवे हथियार लेकर बांस काटने पहुंचे. इसकी जानकारी मिलने पर बांसवारी में पहुंच बास काटने से मना किया तो टांगी से मार घायल कर दिया. बचाने पहुंचे सहजिद मियां, इसलाम मियां व सौकत मियां को भी पीट कर घायल कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >