शहरी विकास योजना के तहत होना है मोतीझील का सौंदर्यीकरण

डेढ़ करोड़ की योजना में फंसा पेच सीएम शहरी विकास योजना से स्वीकृत है राशि झील पथ का करना है चौड़ीकरण व लाइटिंग टेंडर के बाद भी रूका है निर्माण कार्य कभी भी ध्वस्त हो सकता है मोतीझील पुल मोतिहारी : शहर के मोतीझील पथ चौड़कीरण व सौदर्यीकरण को ले सीएम शहरी विकास योजना के […]

डेढ़ करोड़ की योजना में फंसा पेच

सीएम शहरी विकास योजना से स्वीकृत है राशि
झील पथ का करना है चौड़ीकरण व लाइटिंग
टेंडर के बाद भी रूका है निर्माण कार्य
कभी भी ध्वस्त हो सकता है मोतीझील पुल
मोतिहारी : शहर के मोतीझील पथ चौड़कीरण व सौदर्यीकरण को ले सीएम शहरी विकास योजना के तहत करीब डेढ़ करोड़ की स्वीकृति के बाद निर्माण को ले पेच फंस गया है.
वरीय स्तर पर विचार-विमर्श के बाद कार्य करने का निर्देश दिया गया है. डुडा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एक करोड़ 52 लाख की कुल योजना है जिसका कार्य भी आवंटित कर दिया गया है. कार्यपालक अभियंता अनिल गुप्ता ने बताया कि नप सभापति व वरीय अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कार्य के प्रति निर्णय लिया जायेगा.
भारी वाहन गुजरने पर हिलता है पुल: मोतीझील बाजार पथ अवस्थित पुल के स्तंभ के लोहे में कई जगह जंग लग गये है. बीच का स्तंभ सतह छोड़ चुका है. भारी वाहनों के गुजरने पर गौर से देखने पर पुल हिलने की स्थिति स्पष्ट हो जाती है. अगर समय रहते पुल का निर्माण नहीं हुआ तो भारी वाहन के साथ धराशायी हो सकता है पुल. इस बात से नगर सभापति भी इनकार नहीं करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >