मां-बेटे को बेरहमी से पीटा

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत फुर्सतपुर बैरिया गांव में बच्चों के झगड़ा में सोना देवी का मार कर पैर तोड़ दिया गया. उसके आठ वर्षीय पुत्र गल्लु कुमार को भी बेरहमी से पीटा गया. घायल मां-बेटे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर सोना देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत फुर्सतपुर बैरिया गांव में बच्चों के झगड़ा में सोना देवी का मार कर पैर तोड़ दिया गया. उसके आठ वर्षीय पुत्र गल्लु कुमार को भी बेरहमी से पीटा गया. घायल मां-बेटे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर सोना देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है.

उसने ग्रामीण गंगा भगत, मन्नु सहनी व राजू सहनी को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि उसका पुत्र गल्लु कुमार अपने खेत के डरेर पर खड़ा था. इस दौरान किसी बात को लेकर गंगा भगत के परिवार के बच्चों के साथ झगड़ा हो गया.इसको लेकर गंगा भगत सहित अन्य आरोपी हरवे हथियार लेकर गाली गलौज करते हुए दरवाजे पर पहुंच गये. विरोध करने पर जान मारने की नीयत से हमला कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >