डीएम व एसपी के जनता अदालत में पहुंचे आवेदक

सैकड़ों मामलों की हुई सुनवाई मोतिहारी : डाॅ राधाकृष्णन भवन में गुरुवार को डीएम अनुपम कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ. जनता दरबार में इंदिरा आवास, भूमि संबंधित विवाद, राजस्व, आपूर्ति आदि से जुड़े सैकड़ों मामलों की सुनवाई की गयी. डीएम ने संबंधित मामले को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर […]

सैकड़ों मामलों की हुई सुनवाई

मोतिहारी : डाॅ राधाकृष्णन भवन में गुरुवार को डीएम अनुपम कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ. जनता दरबार में इंदिरा आवास, भूमि संबंधित विवाद, राजस्व, आपूर्ति आदि से जुड़े सैकड़ों मामलों की सुनवाई की गयी.
डीएम ने संबंधित मामले को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्पादन करने का निर्देश दिया. इस दौरान रामगढ़वा थाना के सिसवनिया निवासी जयराम राउत ने सिसवनिया राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय की भूमि को अवैध रूप से क्रय-विक्रय करने के संबंध में आवेदन दिया. वहीं तुरकौलिया थाना के मजुराहां गांव निवासी शत्रुध्न पासवान ने इंदिरा आवास का झांसा देकर पर्यवेक्षिका रेश्मा कुमारी पर पांच हजार का रिश्वत लेने का आरोप लगाया.
सुगौली की उर्मिला देवी ने सीओ पर अतिक्रमाण हटाने के संबंध मेें कार्रवाई न करने की शिकायत की. कल्याणपुर खोखरा निवासी ललिता देवी ने अपने गांव के मुरारी सिंह पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया. कहा कि मुकदमा करने पर गांव के कुछ लोगों से मिलकर जमीन के विवाद में पूरे परिवार को झूठे मुकदमें में फंसा कर जेल भेजवा दिया है. अपने शिकायत में कहा है कि एसपी के दरबार में भी गयी मगर आज तक कोई न्याय नहीं मिला.
मौके पर एडीएम अरशद अली, डीडीसी सुनिल कुमार यादव, जिला राजस्व पदाधिकारी सुधीर कुमार, डीपीआरओ विजयंत, उपसमाहर्त्ता मनोज कुमार, जिला अवर निबंधक सुशील कुमार सुमन, महिला हेल्प लाइन की अमृता कुमारी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >