पुलिस भवन निर्माण विभाग के जेई को संवेदक ने दी धमकी

मोतिहारी : नगर थाना परिसर में छह सीटेड शौचालय निर्माण में घटिया समाग्री का उपयोग हो रहा है. पुलिस भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता ने जब घटिया समाग्री के उपयोग पर आपत्ति जतायी तो संवेदक ने उनको न सिर्फ धमकी दी, बल्कि अपशब्द का प्रयोग भी किया. कनीय अभियंता ने संवेदक रघुनाथ राय के […]

मोतिहारी : नगर थाना परिसर में छह सीटेड शौचालय निर्माण में घटिया समाग्री का उपयोग हो रहा है. पुलिस भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता ने जब घटिया समाग्री के उपयोग पर आपत्ति जतायी तो संवेदक ने उनको न सिर्फ धमकी दी, बल्कि अपशब्द का प्रयोग भी किया.

कनीय अभियंता ने संवेदक रघुनाथ राय के खिलाफ सहायक अभियंता नदीम कैसर से शिकायत की है. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सहायक अभियंता ने संवेदक की निविदा रद्द करने व उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर पुलिस भवन निर्माण विभाग मुजफ्फरपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के साथ-साथ नगर थाना में भी आवेदन दिया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

सहायक अभियंता ने बताया है कि नगर थाना परिसर में छह सीटेड महिला शौचालय का निर्माण संवेदक रघुनाथ राय द्वारा कराया जा रहा है. 27 दिसंबर को निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया तो कई गड़बड़ी देखी गयी. शर्त के विपरीत निर्माण कार्य में लोकल छड़ लगाया जा रहा था.

इसकी शिकायत करने पर संवेदक ने धमकी के साथ अपशब्द भाषा का प्रयोग किया. निर्माण कार्य में लोकल छड़ तो लगा ही हुआ है, निर्माण स्थल पर लोकल छड़ भी रखा है, जो उनकी गड़बड़ी का पुख्ता प्रमाण है.

कनीय अभियंता ने निर्माण कार्य में लगायी जा रही घटिया समाग्री का सीडी तैयार कर संवेदक के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग व नगर थाना को सौंपा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >