आजाद हिंद फौज का प्रभारी भी गिरफ्त में

मोतिहारी : आजाद हिंद फौज के चंपारण प्रभारी मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने मुजफ्फरपुर के बैरिया के पास बुधवार शाम उसे पकड़ा. उसके पास से कारबाइन भी बरामद किया गया है. मनोज सिंह पर मोतिहारी व शिवहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जन भर से […]

मोतिहारी : आजाद हिंद फौज के चंपारण प्रभारी मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने मुजफ्फरपुर के बैरिया के पास बुधवार शाम उसे पकड़ा. उसके पास से कारबाइन भी बरामद किया गया है. मनोज सिंह पर मोतिहारी व शिवहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी.
गिरफ्तारी के बाद मनोज के बताये ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है. मनोज पकड़ीदयाल की सिसहनी पंचायत का रहनेवाला है. वर्ष 2001 में सिसहनी के मुखिया बिजली सिंह की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी. इसके प्रतिशोध में मनोज सिंह गांव के ही विश्वनाथ साह की हत्या कर चर्चा में आया था.
पुलिस सूत्रों के अनुसार संतोष झा गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही एसटीएफ व मोतिहारी पुलिस टीम को सूचना मिली कि मनोज बैरिया के पास कहीं ठहरा हुआ है. इसकी सूचना पर जीरोमाइल से बैरिया के बीच छापेमारी कर टीम ने मनोज को दबोच लिया. हालांकि, एसपी जितेंद्र राणा ने इससे अनभिज्ञता जाहिर की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >