महंथ रामभरोस है गिरोह का मुख्य सरगना

शटरकटवा गैंग भी जुड़ा है गिरोह नक्सली संगठन से जुड़ कर बना लिया आपराधिक गिरोह गिरोह में नेपाल के भी अपराधी, बुलावा जाने पर आते है 30-40 अपराधियों का है संगठित गिरोह, पहचान का दावा मोतिहारी :दरपा के नरकटिया बाजार से हथियार के साथ पकड़े गये तीन पेशेवर अपराधियों के गिरोह का सरगना बेला मठ […]

शटरकटवा गैंग भी जुड़ा है गिरोह

नक्सली संगठन से जुड़ कर बना लिया आपराधिक गिरोह
गिरोह में नेपाल के भी अपराधी, बुलावा जाने पर आते है
30-40 अपराधियों का है संगठित गिरोह, पहचान का दावा
मोतिहारी :दरपा के नरकटिया बाजार से हथियार के साथ पकड़े गये तीन पेशेवर अपराधियों के गिरोह का सरगना बेला मठ का महंथ रामभरोस दास है. उसी ने नरकटिया के स्वर्ण व्यवसायी बिंदा सोनार के घर पर डकैती का प्लान बनाया था.
डकैती करने के लिए हथियार से लेकर अपराधियों को पैंथर पार्टी से विधान सभा का चुनाव लड़ने वाले शंभु शरण प्रसाद के घर पर इकठ्ठा किया था, लेकिन पुलिस को अपराधियों के जमावड़े की भनक लग गयी और छापेमारी कर तीन अपराधियों को दबोच लिया. हथियार के साथ तीन अपराधियों की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी उपलब्धि मान रही है,
लेकिन रामभरोष के साथ उसके सात-आठ बदमाशों के भाग निकलने का पुलिस को मलाल भी है.एएसपी अभियान राजीव कुमार ने बताया कि रामभरोस नक्सली संगठन से जुड़ा है, लेकिन संगठन से अलग वह एक आपराधिक गिरोह का सरगना भी है.उसके गिरोह में नेपाल से लेक र जिले के करीब 30 से 40 बदमाश है.
इनका आपराधिक कार्य क्षेत्र छौड़ादानो, जितना, लखौरा, दरपा व आदापुर फैला है. रक्सौल अनुमंडल के पांच थानों में इनका आतंक काफी बढ गया था. एक साल के अंदर उन इलाकों में जितनी घटनाएं हुई है, सभी में इस गिरोह की संलिप्तता है. उन्होंने बताया कि रामभरोष गिरोह में काम करने वाले लगभग सभी बदमाशों की पहचान हो चुकी है. बहुत जल्द एक-एक सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
उन्होंने यह भी कहा कि इस गिरोह में शटर कटवा गैंग के बदमाश भी शामिल है. उनके पास से बरामद कटर इस बात की पुष्टि कर रहा है. एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार रंजन कुमार यादव गिरोह के सरगना रामभरोस दास के गाड़ी का चालक है. एक तरह से रामभरोस का राइट हैंड उसे कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >