दानापुर को तीसरे स्थान से करना पड़ा संतोष

मोतिहारी : तीन बार माेइनुल हक चैंपियन रह चुकी रेलवे दानापुर को मोतिहारी में तीसरी बार आयोजित 66 वी मोइनुल हक टूर्नामेंट में तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. वहीं किशनगंज व मुंगेर की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुंची थी जिसमें रविवार को खेले गये मैच में किशनगंज ने मुंगेर […]

मोतिहारी : तीन बार माेइनुल हक चैंपियन रह चुकी रेलवे दानापुर को मोतिहारी में तीसरी बार आयोजित 66 वी मोइनुल हक टूर्नामेंट में तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा.

वहीं किशनगंज व मुंगेर की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुंची थी जिसमें रविवार को खेले गये मैच में किशनगंज ने मुंगेर को 6-5 से हराकर पहली बार ट्राॅफी विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. पूर्व खिलाड़ी नूर आलम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यहां सभी टीमों का खेल सराहनीय रहा .
उन्होंने कहा कि दानापुर को थोड़ा मलाल जरूर हुआ कि तीन बार विजेता बनने के बाद इस बार तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ रहा है . दानापुर की टीम को युवा नेता अमित अभिषेक उर्फ लडू सिंह की ओर से ट्रैक सूट दिया गया . इस टूर्नामेंट में गरीबों को नि: शुल्क शिक्षा देने वाले आलोक शर्मा की भी भूमिका सराहनीय रही.
टूर्नामेंट में पूर्व विधायक सह अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, सचिव प्रभाकर जायसवाल,यशवंत सिंह, नजमूल होदा आदि ने टूर्नामेंट में पूरा समय दिया . खिलाड़ियों को डीएम अनुपम कुमार, एसपी जीतेन्द्र राणा आदि ने भी देर शाम तक कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित किया .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >