सदर अस्पताल परिसर में लगा है गंदगी का अंबार

सफाई के नाम पर होती है खानापूर्ति आउट सोर्सिंग एजेंसी पर उठ रहे सवाल मोतिहारी : सदर अस्पताल में इन दिनों साफ-सफाई के मामले में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. भले ही विभाग व प्रशासन लाख दावा करे,लेकिन जो स्थिति बनी है सभी दावे को पोल खो रही है. परिसर में गंदगी का […]

सफाई के नाम पर होती है खानापूर्ति

आउट सोर्सिंग एजेंसी पर उठ रहे सवाल
मोतिहारी : सदर अस्पताल में इन दिनों साफ-सफाई के मामले में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. भले ही विभाग व प्रशासन लाख दावा करे,लेकिन जो स्थिति बनी है सभी दावे को पोल खो रही है. परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और कचरे के बीच मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं. अनुबंध अवधि विस्तार पर काम कर रही साफ-सफाई आउटसोर्सिंग एजेंसी के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.
बताया जाता है कि सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है जिसकारण इस तरह के हालात बने हुए हैं. जबकि कई बार अस्पताल प्रशासन द्वारा सिविल सर्जन सह जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य सचिव को पत्र लिखकर एजेंसी के कार्यकलापों के प्रति असंतोष जताया जा चुका है और आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया जा चुका है.
बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है. एजेंसी द्वारा इंडोर बरामदा के टाइल्स पर केवल पोछा लगाकर खानापूर्ति की जा रही है. जबकि इंडोर विभाग सहित अस्पताल प्रांगण के सभी नाले जाम हैं और जगह जगह पर कचरा लगा हुआ है. इसी तरह से शौचालय व वार्ड की स्थिति और खराब है.एसएनसीयू,आईसीयू व आंख अस्पताल गंदगी के कारण परेशानी का कारण बना हुआ है.
एफआरयू को भी दर्जनों बार लिखा गया पत्र
गंदगी को ले दर्जनों बार एफआरयू का पत्र लिखा गया और सुधार कराने का अनुराध किया गया.बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गयी.आखिर सफाई एजेंसी पर प्रशासन मेहरबान क्यों है और इसके पीछे क्या कारण हो सकती है, जनता जानने की कोशिश कर रही है. इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >