नशे में दारोगा को सिपाही ने कमरे में बंद कर की शिकायत

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के दारोगा व विधि व्यवस्था प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह शराब के नशे में पकड़े गये. उनकी गिरफ्तारी थाना कैम्पस स्थित सरकारी क्वार्टर से हुई है. वह ड्यूटी से वापस लौट अपने कमरे में शराब पी रहे थे. इस दौरान बगल के कमरे में रहने वाले सिपाही शत्रुधन कुमार ने दारोगा मुन्ना […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के दारोगा व विधि व्यवस्था प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह शराब के नशे में पकड़े गये. उनकी गिरफ्तारी थाना कैम्पस स्थित सरकारी क्वार्टर से हुई है. वह ड्यूटी से वापस लौट अपने कमरे में शराब पी रहे थे.

इस दौरान बगल के कमरे में रहने वाले सिपाही शत्रुधन कुमार ने दारोगा मुन्ना कुमार सिंह के कमरे को बाहर से लॉक कर दिया, उसके बाद आईजी व डीआईजी को फोन लगा दारोगा की करतूत बयां कर दी. वरीय अधिकारियों की सूचना पर पहुंचे एएसपी सह सदर डीएसपी के समक्ष कमरा खोला गया तो दारोगा शराब की नशे में बेड पर बदहवास पड़े थे. उनके कमरे से एक शराब की बोतल भी बरामद हुई.

मेडिकल जांच के लिए उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां शराब पीने की पुष्टि के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. घटना को लेकर मुफस्सिल के प्रभारी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर के आवेदन पर दारोगा मुन्ना कुमार सिंह के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी, उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

बताया जाता है कि दारोगा ड्यूटी से वापस लौटने के बाद आराम करने अपने कमरे में गये. उनके कमरे की लाइट कटी हुई थी. उन्होंने सिपाही शत्रुधन सेबिजली कटने के संबंध में पूछताछ की तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ. मुन्ना अपने कमरे में चले गये. इस दौरान सिपाही ने उनके कमरे के बाहर से लॉक कर दिया, उसके बाद आईजी, डीआईजी को फोन लगा बताया कि दारोगा साहब ने शराब के नशे में उसके साथ झगड़ा किया है.
वरीय अधिकारियों का फोन आने पर विभाग में हड़कंप मचा गया. इधर दारोगा मुन्ना सिंह ने सिपाही शत्रुधन पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि सिपाही ने लाइट काट कमरे में बोतल रख कर फंसाया है. बताते चले कि दारोगा मुन्ना कुमार सिंह बक्सर जिला के मुरार थाना अंतर्गत केसठ चौंगाई के रहने वाले है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >