मोतिहारी : सदर अस्पताल में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी के साथ दुर्व्यवहार को लेकर शनिवार को 19 घंटे बाद पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर आपात सेवा बहाल हुई. दो बजे के बाद इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गयी. सुबह से पड़े शवों का पोस्टमार्टम किया गया. मामले में डीएस ने उपद्रवियों के खिलाफ नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
19 घंटे तक ठप रही सदर की सेवा
मोतिहारी : सदर अस्पताल में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी के साथ दुर्व्यवहार को लेकर शनिवार को 19 घंटे बाद पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर आपात सेवा बहाल हुई. दो बजे के बाद इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गयी. सुबह से पड़े शवों का पोस्टमार्टम किया गया. मामले में डीएस ने उपद्रवियों के खिलाफ नगर थाना में […]

गौरतलब है कि सदर में शुक्रवार दोपहर बंजरिया थाना के मोखलिसपुर के मुकेश यादव की आठ वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी को सांप ने काट लिया था. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में लाया गया. करीब आठ बजे रात में उसकी मौत हो गयी थी. इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गये. इमरजेंसी में तैनात डाॅ अमित कुमार के साथ नोक-झोंक करने लगे. साथ ही नासिर अहमद को मारने लगे. हालांकि पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ.
इसके बाद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक बुलायी गयी. बैठक में सर्वसम्मति से इमरजेंसी सेवा को ठप कर दिया गया. शनिवार को दो बजे एसपी के निर्देश पर नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने चिकित्सकों से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों पर कार्रवाई करने तथा गिरफ्तारी के आश्वासन पर आपात सेवा बहाल हुई.
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप : बच्ची के बाबा शंभु यादव तथा चाचा राजेश ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना था कि तीन बजे तक बच्ची समय ठीक थी. सात बजे उसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी और उसकी मौत हो गयी.
इधर, भाषा के सचिव डाॅ एसएन सिंह की अध्यक्षता में एक बजे तक चिकित्सकों की बैठक चलती रही. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा की व्यवस्था की जाये.
दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाये तथा सुरक्षा में तैनात कर्मियों को हटा कर हथियार वाले सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाये. बैठक में सीएस डाॅ रिजवान अहमद, डीएस डाॅ मनोज कुमार, डाॅ एचपी ठाकुर, डाॅ अरशद कमाल, डाॅ अनिल कुमार सिन्हा, डाॅ नागमणि सिंह, अमित कुमार, डाॅ मनोज कुमार सिंह, डाॅ आरके वर्मा, डाॅ पंकज कुमार, सुरेश सिंह, डाॅ हेमंत कुमार, डाॅ अमरेश महर्षि मौजूद थे.