मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के सैनगर गांव में दो गुटों के बीच मारपीट में पांच लोग घायल हो गये. घायलों में श्रीकांति देवी, उसका पति कुशहर साह, अमरनाथ साह के अलावा शोभा देवी व आकाश कुमार शामिल है. सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में दोनों गुटों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
श्रीकांति देवी ने बताया कि दरवाजे पर बैठी थी. इसी दौरान आकाश कुमार, किशन कुमार, मनु कुमार, शोभा देवी व बसंतीलाल साह हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंच गाली-गलौज की. गाली देने से मना करने पर रॉड से मार घायल कर दिया. बचाने आये पति व अमरनाथ साह को भी बेरहमी से पीटा. गले से मंगलसूत्र के अलावा घर में घुस पेटी तोड़ 14 हजार कैश व आभूषण लूटने का भी आरोप लगाया है. शोभा देवी ने बताया कि घर में अकेली थी.
इसी दौरान रवींद्र साह, रंभु साह, हरेंद्र साह, अमरनाथ साह, धर्मनाथ साह, नंदु साह व सुरेंद्र साह ने घर में घुस पिटाई की. बचाने आये आकाश को भी मारपीट कर घायल कर दिया. गले से मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जायेगी.
