बाइक सवार युवक पर चाकू से किया हमला, मां को भी पीटा

जीवधारा मलाही टोला के रहनेवाले हैं घायल मां व पुत्र गांधी आश्रम से लौटते समय बदमाशों ने किया हमला मोतिहारी : पीपराकोठी थाने के जीवधारा में बाइक सवार राजा कुमार को बदमाशों ने चाकू मार घायल कर दिया. चाकू उसके गर्दन पर लगी है. उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. घटना […]

जीवधारा मलाही टोला के रहनेवाले हैं घायल मां व पुत्र

गांधी आश्रम से लौटते समय बदमाशों ने किया हमला
मोतिहारी : पीपराकोठी थाने के जीवधारा में बाइक सवार राजा कुमार को बदमाशों ने चाकू मार घायल कर दिया. चाकू उसके गर्दन पर लगी है. उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर राजा की मां सोना देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पांच बदमाशों को आरोपित किया है.
बताया कि उसका पुत्र राजा चंद्रहिया स्थित गांधी आश्रम से वापस अपने घर जीवधारा मलाही टोला लौट रहा था. घर से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाये रामू कुमार, राजा उर्फ मुन्ना, बबलू, नेहाल व रिजवान ने उसकी बाइक घेर लिया. हत्या की नियत से उसके गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. बाइक से गिरने के बाद उसे ताबड़तोड चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया.
हल्ला सुनकर घटनास्थल पर पहुंची तो बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया. आसपास के लोगों ने पहुंच जान बचायी. बताया कि रामू अपराधी प्रवृति का है. पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >