पूर्वी चंपारण में हार्डकोर नक्सली वीरेंद्र गिरफ्तार

पताही (पूचं) : पुिलस ने पताही थाने के परसौनीकपूर गांव में शनिवार की देर रात छापेमारी कर हार्डकोर नक्सली वीरेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी का नेतृत्व अभियान एसपी एचएस गौरव ने किया. एसपी ने बताया कि वीरेंद्र अपने साथियों के साथ मिलकर 26 अप्रैल 2014 को हरपुरनाग रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक […]

पताही (पूचं) : पुिलस ने पताही थाने के परसौनीकपूर गांव में शनिवार की देर रात छापेमारी कर हार्डकोर नक्सली वीरेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी का नेतृत्व अभियान एसपी एचएस गौरव ने किया. एसपी ने बताया कि वीरेंद्र अपने साथियों के साथ मिलकर 26 अप्रैल 2014 को हरपुरनाग रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक में सवारी गाड़ी को उड़ाने के लिए बम लगाया था.

इससे हुए विस्फोट में मालगाड़ी के चार डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गये थे. इस मामले को लेकर चकिया थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस को इस मामले में उसकी तलाश थी, लेकिन वह वर्षों से फरार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली कि वीरेंद्र परसौनीकपूर आया है. मधुबन एसएसबी एवं पुलिस बल ने संयुक्त ऑपरेशन में उसके घर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.

लक्ष्मी सिंह के घर की थी लूटपाट : 2004 में वीरेंद्र ने सौ नक्सलियों के साथ मिलकर परसौनीकपूर गांव के लक्ष्मी सिंह के घर लूटपाट की. उनकी दोनाली बंदूक भी लूट ली थी. मामले में नौ वर्षों बाद 2014 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. वीरेंद्र पासवान की पत्नी अमिता देवी 2011 से 2016 तक जिला पार्षद सदस्य थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >