व्यवसायी को लूटने का प्रयास, तीन धराये

ग्रामीणों के आगे अपराधियों का मंसूबा फेल दो पिस्टल, चार गोली, तीन सेलफोन व एक बाइक बरामद लूट के दौरान अपराधियों ने की हवाई फायरिंग मधुबन :राजेपुर थाने के सलेमपुर बाजार से गुरुवार रात किराना दुकान बंदकर घर झिटकहियां जा रहे किराना व्यवसायी को अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटने का प्रयास किया. लूट […]

ग्रामीणों के आगे अपराधियों का मंसूबा फेल

दो पिस्टल, चार गोली, तीन सेलफोन व एक बाइक बरामद
लूट के दौरान अपराधियों ने की हवाई फायरिंग
मधुबन :राजेपुर थाने के सलेमपुर बाजार से गुरुवार रात किराना दुकान बंदकर घर झिटकहियां जा रहे किराना व्यवसायी को अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटने का प्रयास किया. लूट की घटना को अंजाम दे रहे मुजफ्फरपुर जिले के दो अपराधी व एक राजेपुर के महम्मदपुर मझौलिया के बदमाश को ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. पकड़ाये बदमाशों के पास से एक बिना नंबर की अपाची बाइक, दो पिस्टल व चार कारतूस, तीन सेलफोन बरामद हुआ है.
अपराधी मुजफ्फरपुर जिले के शिवाईपट्टी थाने के पैगंबर गांव के धनई ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र विनोद ठाकुर, मोतीपुर थाने के मोर गांव के किशुनदेव राय का 22 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार व राजेपुर थाने के महमदपुर मझौलिया गांव के झापस भगत का 19 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल कुमार है. गिरफ्तार अपराधियों से पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, मधुबन सर्किल इंस्पेक्टर अशोक महतो, राजेपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के अलावा शिवाईपट्टी पानापुर ओपी व मीनापुर के थानेदारों ने पूछताछ की है. पूछताछ में अपराधियों ने कई खुलासे किये हैं, जिसे पुलिस गोपनीय रखकर कार्रवाई में जुट गयी है.
डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने राजेपुर थाने में पत्रकारों से बताचती के दौरान बताया कि झिटकहियां गांव के सच्चिदानंद प्रसाद सलेमपुर बाजार पर किराना दुकान चलाते हैं, शाम में दुकान बंदकर भाई अमित रंजन के साथ बाइक से घर जा रहा था. दोनों जैसे ही खेलावन सिंह के स्थान के पहुंचे पीछे से एक अपाची बाइक से ओवरटेक कर हथियार के बल पर गाड़ी रोकवाने के बाद कनपटी में पिस्टल सटाकर फायर कर दिया.
संयोग अच्छा था कि गोली मिसफायर कर गयी. हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे. तब एक अपराधी उसके पाॅकेट से एक मोबाइल छीन लिया. लोगों के आते देख धमकी देते हुए भुआलीडीह के तरफ भागने लगे. ग्रामीण पीछा कर पकड़ पहले को पिटाई की. उसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया. मामले में तीनों अपराधियों के खिलाफ किराना व्यवसायी सच्चिदानंद प्रसाद प्राथमिकी दर्ज करायी है. डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मौके पर इंस्पेक्टर अशोक महतो, राजेपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, एएसआई विजय कुमार शुक्ला व सैप के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >