बच्चा चोरी का विरोध करने पर महिला को चाकू घोंपा

बच्चे के साथ दरवाजे पर सो रही थी महिला सदर अस्पताल में दोनों का चल रहा इलाज मोतिहारी :कोटवा थाने के सोबैया गांव में बच्चा चोरी का विरोध करने पर लालसा देवी को बदमाशों ने चाकू मार घायल कर दिया. लालसा तीन साल के जाउत के साथ दरवाजे पर सो रही थी. इसी दौरान एक […]

बच्चे के साथ दरवाजे पर सो रही थी महिला

सदर अस्पताल में दोनों का चल रहा इलाज

मोतिहारी :कोटवा थाने के सोबैया गांव में बच्चा चोरी का विरोध करने पर लालसा देवी को बदमाशों ने चाकू मार घायल कर दिया. लालसा तीन साल के जाउत के साथ दरवाजे पर सो रही थी. इसी दौरान एक महिला सहित दो बदमाश बच्चा चुराने की कोशिश की. लालसा की नींद खुली तो उसने शोर मचाया.

इस दौरान बदमाशों ने उसे चाकू मार घायल कर दिया, उसके बाद बिछावन से बच्चे को उठा भाग निकले. ग्रामीणों ने पीछा किया तो बच्चे को सड़क किनारे फेंक दोनों फरार हो गये. घायल लालसा व सतीश कुमार को कोटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

इस संबंध में लालसा ने नगर थाना में आवेदन दिया है. इसमें तुरकौलिया के अमवा निवासी रंजीत कुमार व सोबैया के रीना देवी को आरोपित किया है. बताया कि रात करीब 11 बजे घर के बरामदे पर बच्चे को लेकर सो रही थी. इसी दौरान दोनों आरोपियों ने बच्चे को चुराने की कोशिश की. विरोध करने पर चाकू मार जख्मी कर दिया. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कोटवा थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >