पूचं :झाड़ी में रखा बम फटा तीन बच्चे हुए घायल

मेहसी (पूचं) : नगर पंचायत के वार्ड आठ में मोतीझील गांव के पास शनिवार की सुबह झाड़ी में रखा बम फट गया, जिससे तीन बच्चे घायल हो गये. सभी को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. सभी बच्चे खतरे से बाहर बताये जाते हैं. परिजनों के […]

मेहसी (पूचं) : नगर पंचायत के वार्ड आठ में मोतीझील गांव के पास शनिवार की सुबह झाड़ी में रखा बम फट गया, जिससे तीन बच्चे घायल हो गये. सभी को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. सभी बच्चे खतरे से बाहर बताये जाते हैं. परिजनों के अनुसार, स्कूल के पीछे झाड़ी में रखे विस्फोटक को पटक कर तोड़ने का प्रयास किया. इस दौरान वह विस्फोट कर गया, जिससे बच्चे घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >