सुगौली : सुगौली थाना क्षेत्र के सुगंवडीह गांव में बुधवार को बाढ़ के पानी में स्नान के दौरान डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सुगांव डीह गांव निवासी हरिहर महतो का पुत्र संदीप कुमार घर से स्नान कर वापस आने की बात कह निकल गया. जहां स्नान के दौरान […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
सुगौली : सुगौली थाना क्षेत्र के सुगंवडीह गांव में बुधवार को बाढ़ के पानी में स्नान के दौरान डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सुगांव डीह गांव निवासी हरिहर महतो का पुत्र संदीप कुमार घर से स्नान कर वापस आने की बात कह निकल गया. जहां स्नान के दौरान पांव फिसल जाने से पानी की तेजधार में आने से डूब गया.
ग्रामीण व परिजनों ने काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला. जिसे पीएचसी लाया गया. जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. मृतक की मां का रो-रो कर हाल बुरा है. मौके पर सीओ ज्ञानप्रकाश सेरफिन और सअनी हेमन्त कुमार पहुंच परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकारी सहयोग करने की बात कही. इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है.
सिकरहना. ढाका प्रखंड के बसहिया गांव में बुधवार की सुबह बाढ़ की पानी में डूबने से बालदेव राय की मौत हो गयी है .मृतक के पुत्र अमरनाथ यादव ने बताया कि शौच के लिए घर से बाहर निकले थे. पैर फिसलने से बाढ़ की पानी में गिर पड़े जिसकी उनकी मृत्यु हो गयी.पुष्टि सरपंच राधिका देवी ने की है.
चिरैया. अपने खेत मे पानी देखने गये एक वृद्ध की पैर फिसल जाने से पानी में डुबने एक वृद्ध की मौत हो गयीं है. मृतक थाना क्षेत्र के खोढा गांव निवासी शिवनारायण पासवान(60 वर्ष) है. वह सुबह बाढ़ का पानी देखने अपने खेत में गया था कि उसका पैर एक गड्ढे मे फिसल गया. उसकी मौत हो गयी.घटना की सुचना पर ग्रामीण खेत में पहुंचे और उसे घर लाया गया. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दाह संस्कार कर दिया है. इसकी पुष्टि सीओ सचिन्द्र कुमार ने की है.