70.11 एमएम हुई बारिश

दो जुलाई तक लक्ष्य से 94 प्रतिशत वर्षा थी कम 10 व 11 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना मोतिहारी : देर से हुई माॅनूसन की बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है. बारिश के साथ खेतों में रोपनी के लिए किसान निकल पड़े हैं. कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनूसार, […]

दो जुलाई तक लक्ष्य से 94 प्रतिशत वर्षा थी कम

10 व 11 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना
मोतिहारी : देर से हुई माॅनूसन की बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है. बारिश के साथ खेतों में रोपनी के लिए किसान निकल पड़े हैं. कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनूसार, दो जुलाई तक 94 प्रतिशत वर्षा लक्ष्य से कम मापा गया था जो तीन दिनों की बारिश में करीब 70.53 एमएम रिकॉर्ड की गयी है जो औसतन वर्षा से 20 एमएस कम है.
कृषि व मौसम विभाग के अनुसार, दस से 11 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. आकड़ों के अनुसार, किसानों ने मामूली बारिश व निजी नलकूप के सहारे 98 प्रतिशत बिचड़ा गिराया था और दो जुलाई तक 9 प्रतिशत ही रोपनी हो पायी थी. तीन दिनों की बारिश में रोपनी 9 से बढ़कर 28.5 प्रतिशत हो गया है.
करीब एक लाख 83 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान अच्छादन का लक्ष्य रखा गया है. अब तक 94 हजार हेक्टेयर में खेती हो जाना चाहिए था लेकिन बारिश नही होने के कारण अबतक 51हजार 699 हेक्टेयर में ही रोपनी हो पायी है. इसी तरह का मक्का खेती का लक्ष्य 11 हजार हेक्टेयर में रखा गया है जो 7 हजार 950 हेक्टेयर में हुआ है. कृषि विभाग का मानना है कि मॉनसून इसी तरह अनुकूल रहा तो धान रोपनी व मक्का खेती का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >