खड़ी बस में ऑटो ने मारी ठोकर, आधा दर्जन जख्मी

चिरैया : ढाका-मोतिहारी मुख्य मार्ग के मीरपुर माईस्थान के समीप शनिवार को ऑटो ने खड़ी बस में ठोकर मार दी. इसमें करीब आधा दर्जन सवारी जख्मी हुए हैं, जिसे स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों में खड़तरी […]

चिरैया : ढाका-मोतिहारी मुख्य मार्ग के मीरपुर माईस्थान के समीप शनिवार को ऑटो ने खड़ी बस में ठोकर मार दी. इसमें करीब आधा दर्जन सवारी जख्मी हुए हैं, जिसे स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

घायलों में खड़तरी निवासी रामबाबू साह की पत्नी रानी देवी (30), ढाका थाना क्षेत्र के गवंद्री निवासी जटाशंकर (14), मंसूर की पत्नी जैतून नेशा (35), पुत्र मोकिन (14) व पुत्री साफिया (5) शामिल है. घटना से आक्रोशित लोगों ने माईस्थान के पास करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया. सूचना पर पहुंचे सीओ सचिंद्र कुमार व थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने समझा-बुझाकर जाम को हटवाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षतिग्रस्त ऑटो व बस को जब्त कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >