अनुपस्थित रहने पर 228 पदाधिकारी व कर्मियों का वेतन स्थगित, जवाब-तलब

मोतिहारी : कार्य संस्कृति में बदलाव व कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए समाहरणालय व जिले के प्रखंड, अंचल व अनुमंडल कार्यालयों का औचक निरीक्षण आरंभ किया गया है. यह निरीक्षण प्रतिदिन 10 बजे होगा. डीएम रमण कुमार ने बताया कि तीन व चार जून के औचक निरीक्षण में कुल 228 कर्मी व […]

मोतिहारी : कार्य संस्कृति में बदलाव व कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए समाहरणालय व जिले के प्रखंड, अंचल व अनुमंडल कार्यालयों का औचक निरीक्षण आरंभ किया गया है. यह निरीक्षण प्रतिदिन 10 बजे होगा. डीएम रमण कुमार ने बताया कि तीन व चार जून के औचक निरीक्षण में कुल 228 कर्मी व अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंच पाये थे. 26 पदाधिकारियों ने निर्देश के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया. ऐसे में इन कर्मियों व पदाधिकारियों का एक-एक दिन का वेतन/मानदेय स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया है.

डीएम ने बताया कि निरीक्षण में छह कार्यालय पूर्णरूप से बंद पाये गये. सर्वाधिक अनुपस्थिति चकिया अनुमंडल कार्यालय में 15, अरेराज में 12, केसरिया में 11, घोड़ासहन में 10 पाया गया. हरसिद्धि, सुगौली, तेतरिया, रक्सौल, आदापुर, बनकटवा, कल्याणपुर, पकड़ीदयाल, मेहसी व मधुबन में उपस्थिति समय से रही.
कोटवा, पीपरकोठी, रामगढ़वा आदि के जिम्मेवार अधिकारियों ने कोई प्रतिवेदन नहीं दिया. इसको ले विभागीय कार्रवाई आरंभ की गयी है. समाहरणालय द्वारा कार्यपालक सहायक, कर्मचारी, क्लर्क व अधिकारियों की सूची भी जारी की गयी है, जिनके वेतन स्थगित किये गये है. ढाका, चिरैया, तेतरिया, केसरिया, पीपराकोठी, कोटवा, संग्रामपुर, आदापुर व बनकटवा अंचल से प्रतिवेदन नहीं दिया गया है. ऐसे में इन सीओ का वेतन भी स्थगित किया गया है.
डीएम ने बताया कि अधिकारी व कर्मी कार्यालय छोड़ कर नहीं जाये और समय से कार्यालय पहुंचे. औचक निरीक्षण में बार-बार पकड़े जाते है तो विभागीय गाज गिरेगी. अभियंता स्तर के अधिकारी भी अपने कार्यालय में रहे या कहीं जाते है तो पंजी में दर्ज करें. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >