जमीन विवाद में मारपीट, केस

पुलिस ने घटनास्थल से पांच बाइक की जब्त दोनों पक्षों से एक-एक जख्मी, मोतिहारी रेफर अरेराज/संग्रामपुर : संग्रामपुर थाने क्षेत्र के उत्तरी मधुबनी पंचायत के मधुबनी गांव में दो पट्टीदारों के बीच चल रहे जमीन विवाद में गुरुवार को जमकर मारपीट हुई. मारपीट में दोनों तरफ से आठ लोग जख्मी हो गये. एक पक्ष के […]

पुलिस ने घटनास्थल से पांच बाइक की जब्त

दोनों पक्षों से एक-एक जख्मी, मोतिहारी रेफर

अरेराज/संग्रामपुर : संग्रामपुर थाने क्षेत्र के उत्तरी मधुबनी पंचायत के मधुबनी गांव में दो पट्टीदारों के बीच चल रहे जमीन विवाद में गुरुवार को जमकर मारपीट हुई. मारपीट में दोनों तरफ से आठ लोग जख्मी हो गये. एक पक्ष के मंजू देवी पति शर्मा सिंह ने दिये आवेदन में कहा है कि पूर्व के जमीन विवाद के कारण दरवाजे पर चढ़ कर हरेंद्र सिंह, अमीर सिंह, चंदन सिंह, भोला सिंह सहित दर्जनों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया.

वही गले से सोना का चेन व बारह हजार नकदी छीन लिया. वही दूसरे पक्ष के हरेंद्र सिंह ने दिये आवेदन में कहा है कि हमारे जमीन को जबरदस्ती कुछ लोगों द्वारा जुताई किया जा रहा था. रोकने गया तो चाकू व डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया. पीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ घनश्याम राय ने बताया जख्मी अभिनव कुमार 28 वर्ष व चंदन सिंह 23 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया.

वही राजीव रंजन सिंह 45 वर्ष, ब्रजेश कुमार सिंह 30 वर्ष, गीता देवी पति रामाधार सिंह 45, सरोज देवी 48 वर्ष, गोल्डी देवी गांव चैलाहा, आनन्द कुमार राय गांव सोनवल को इलाज के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. मारपीट की सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर राणा रणविजय व संग्रामपुर पुलिस पहुंचकर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वही घटना स्थल से पांच बाइक को जब्त कर कारवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >