शराब के नशे में वार्ड सदस्य पर चाकू से हमला, बचे

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल प्रखंड की खड़तरी पश्चिमी पंचायत के लालबेगिया गांव का मामला चिरैया : प्रखंड के खड़तरी पश्चिमी पंचायत के लालबेगिया गांव में मंगलवार की देर रात वार्ड 15 के वार्ड सदस्य सह वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंदन भुषण प्रसाद के दरवाजे पर एक व्यक्ति पहुंच गाली गलौज किया. […]

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रखंड की खड़तरी पश्चिमी पंचायत के लालबेगिया गांव का मामला
चिरैया : प्रखंड के खड़तरी पश्चिमी पंचायत के लालबेगिया गांव में मंगलवार की देर रात वार्ड 15 के वार्ड सदस्य सह वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंदन भुषण प्रसाद के दरवाजे पर एक व्यक्ति पहुंच गाली गलौज किया. माना करने पर चाकू से वार कर दिया.
संयोग था कि मौजूद परिजनों ने व्यक्ति को तत्क्षण पकड़ लिया, जिससे उनकी जान बच गयी. बता दें कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे लालबेगिया गांव के सटे अकौना गांव निवासी फुलगेना सहनी का पुत्र जसु सहनी वार्ड सदस्य के दरवाजे पर अचानक पहुंच गाली देने लगा. वार्ड सदस्य ने गाली देने से मना किया कि वह चाकू निकाल उनके ऊपर हमला कर दिया.
वार्ड सदस्य के परिजनों ने उसे पकड़ लिया. वह पूरी तरह शराब के नशे में था. सूचना पर पहुंचे चिरैया पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. वार्ड सदस्य चंदन भूषन प्रसाद ने चिरैया थानाध्यक्ष को जसु सहनी के विरुद्ध आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने आवेदन पर कांड संख्या 230/19 दर्ज कर गिरफ्तार जसु सहनी को बुधवार को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >