मोतिहारी : मेरी हत्या की रची गयी थी साजिश : संजय जायसवाल

बेतिया/मोतिहारी : भाजपा प्रत्याशी सह सांसद डॉ संजय जायसवाल ने रविवार को खुद पर हुए हमले का जिम्मेवार मोतिहारी डीएम व एसपी को बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी हत्या की साजिश रची गयी थी. हमले के दौरान उनका गला दबाने का प्रयास भी किया गया था. बार-बार सूचना के बाद भी मोतिहारी के […]

बेतिया/मोतिहारी : भाजपा प्रत्याशी सह सांसद डॉ संजय जायसवाल ने रविवार को खुद पर हुए हमले का जिम्मेवार मोतिहारी डीएम व एसपी को बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी हत्या की साजिश रची गयी थी.
हमले के दौरान उनका गला दबाने का प्रयास भी किया गया था. बार-बार सूचना के बाद भी मोतिहारी के डीएम व एसपी ने मौके पर सुरक्षा बल नहीं भेजा. सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे.
इनका कहना था कि दोनों अधिकारियों से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है.उन्होंने कहा कि नरकटिया विधानसभा अंतर्गत बूथ संख्या 162 व 163 पर गड़बड़ी की जा रही थी. इसकी आशंका उन्हें पहले से थी. इसकी लिखित शिकायत जिला निर्वाचित पदाधिकारी से की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >