शराबी ने अस्पताल में घुस कर की तोड़फोड़

मोतिहारी : बेलबनवा मोहल्ला स्थित किडनी एंड स्टोन अस्पताल में शनिवार को एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया. वही मरीजों के साथ हाथापायी की. मना करने पर जान से मारने की धमकी दी. घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने पहुंच शराबी अभिमन्यु कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वह बेलबनवा का रहने वाला है. डॉक्टर […]

मोतिहारी : बेलबनवा मोहल्ला स्थित किडनी एंड स्टोन अस्पताल में शनिवार को एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया. वही मरीजों के साथ हाथापायी की. मना करने पर जान से मारने की धमकी दी.

घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने पहुंच शराबी अभिमन्यु कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वह बेलबनवा का रहने वाला है. डॉक्टर विनोद कुमार रजक ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >