रेडीमेड दुकान पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

एक नामजद व दा अज्ञात को किया आरोपित मोतिहारी/कोटवा : कोटवा ओवरब्रिज के पास रेडीमेड दुकान पर चढ़ अपराधियों ने फायरिंग की. दुकान पर व्यवसायी शंकर साह बैठे थे. अपराधियों ने उनको टारगेट कर गोली चलायी. संयोग फायरिंग में व्यवसायी व उनका स्टाफ बाल-बाल बच गया. घटना को अंजाम देकर अपराधी बाइक से फरार हो […]

एक नामजद व दा अज्ञात को किया आरोपित

मोतिहारी/कोटवा : कोटवा ओवरब्रिज के पास रेडीमेड दुकान पर चढ़ अपराधियों ने फायरिंग की. दुकान पर व्यवसायी शंकर साह बैठे थे. अपराधियों ने उनको टारगेट कर गोली चलायी. संयोग फायरिंग में व्यवसायी व उनका स्टाफ बाल-बाल बच गया. घटना को अंजाम देकर अपराधी बाइक से फरार हो गये. घटना मंगलवार शाम की बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने दलबल के साथ पहुंच छानबीन की. घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ है.
व्यवसायी ने बताया कि दो सप्ताह पहले अपराधियों ने उनसे दस लाख की रंगदारी मांगी गयी थी. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. घटना को लेकर व्यवसायी ने थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दुकान पर बैठा था. इस दौरान प्लेटिना बाइक सवार पोखरा गांव निवासी भूपेंद्र कुंवर उर्फ मंटु व उसके दो साथी प्लेटिना बाइक से दुकान पर पहुंचे.
तीनों अपराधियों ने शंकर साह के बारे में पूछताछ करते हुए गाली गलौज की. गाली देने से मना करने पर पिस्टल से फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए केस करने पर जान से मारने की धमकी दी, उसके बाद बाइक पर बैठ तीनों फरार हो गये. व्यवसायी ने बताया कि 15 दिन पहले दुकान पर पहुंच 15 लाख की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी थी. थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >