42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

मधुबन : धूलभरी आंधी व तेज पछुआ हवा से आम जनजीवन प्रभावित हाे गया है. लोगों का घर में भी रहना मुश्किल हो रहा है. इस बीच तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है. हीट वेब के कारण घरों में टंगे पंखे से भी गर्म हवा निकल रहा है. इससे पशु-पक्षी में अछूते नहीं हैं. गांवों […]

मधुबन : धूलभरी आंधी व तेज पछुआ हवा से आम जनजीवन प्रभावित हाे गया है. लोगों का घर में भी रहना मुश्किल हो रहा है. इस बीच तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है. हीट वेब के कारण घरों में टंगे पंखे से भी गर्म हवा निकल रहा है. इससे पशु-पक्षी में अछूते नहीं हैं. गांवों में स्थिति कुछ सामान्य है. लोग पेड़ की छांव में पूरा दिन गुजार रहे हैं. बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है. सड़कों पर वीरानगी छाई हुई है.

वायरल इंफेक्शन लू ने बढ़ायी परेशानी
मौसम में बदलाव से वायरल इंफेक्शन, लू के मरीज की संख्या बढ़ गयी, जिससे बचने के लिए सभी उम्र वर्ग के बच्चों को चिकित्सक बिना वजह बाहर निकलने से मना किया है. डॉ. एसपी शाही ने बताया कि ग्लूकोज, नींबू पानी पीकर घर से बाहर निकलें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >