गृहस्वामी को बंधक बना 10 लाख की चोरी

चिरैया : थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर गृहस्वामी सहित परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना 10 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर चलते बने. चोरों के जाने के बाद गृहस्वामी के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने कमरा खोल कर सभी को […]

चिरैया : थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर गृहस्वामी सहित परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना 10 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर चलते बने. चोरों के जाने के बाद गृहस्वामी के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने कमरा खोल कर सभी को बाहर निकाला. तब तक सबकुछ लूट चुका था. घटना की सूचना मिलते ही चिरैया पुलिस पहुंच मामले की छानबीन किया, परन्तु सफलता नहीं मिली.

सोमवार दोपहर को पुलिस के सहयोग से गांव से पश्चिमोत्तर पाण्डेय के गाछी से टूटे हुए अटैची और पेटी को बरामद किया गया, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से उक्त स्थान पर बंटवारा कर चिरैया की ओर निकल गये होंगे. मामले को लेकर गृहस्वामी वेद प्रकाश हिमांशु ने एफआइआर दर्ज के लिए थाना में एक आवेदन दिया है.

दिये आवेदन में कहा गया है कि अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस कर उनलोगों को अलग-अलग कमरे बन्द कर दिया तथा घर में रखे पेटी और अटैची को उठा कर पीछे के दरवाजे से बाहर निकल गया. चोरों ने अलमीरा का लॉक तोड़ कर स्वर्णाभूषण भी लूट लिया. गृहस्वामी खोजी कुत्ते को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं, लेकिन थानाध्यक्ष संजीव कुमार के समझाने और समुचित कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद माने. थानाध्यक्ष ने कहा कि एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >