चिकित्सक की कार बरामदगी को ले छापेमारी

मोतिहारी : चिकित्सक के कार बरामदगी को ले मुफसिल पुलिस लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शीघ्र ही चिकित्सक के कार को बरामद कर लिया जायेगा तथा अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा. इधर चिकित्सक डा विनोद कुमार रजक ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि मंगलवार […]

मोतिहारी : चिकित्सक के कार बरामदगी को ले मुफसिल पुलिस लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शीघ्र ही चिकित्सक के कार को बरामद कर लिया जायेगा तथा अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.

इधर चिकित्सक डा विनोद कुमार रजक ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि मंगलवार की शाम गायत्री नगर अपने क्लिनीक से चकिया जा रहे थे. चंद्रहिया स्थित एक स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार दो अपराधियों ने कार रोकने को कहा. एक अपराधी हाथ में पिस्टल दिखाते हुए गाड़ी रोकने को कहा. गाड़ी रोकने पर दूसरे ने पिस्टल तान कहा कि पीछे जाकर बैठों. लेकिन सूझबूझ के बाद पूरी हिम्मत के साथ चिल्लाते हुए रोड के उस तरफ भागा. हल्ला सुन गाड़ी लेकर पीपराकोठी की तरफ भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >